विज्ञापन

अधिकमास की कृष्ण जन्माष्टमी कब है? जानिए व्रत का महत्व, विधि और पूजा

अधिकमास की मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 8 जून, 2026 यानी सोमवार को मनाई जाएगी. यह दिन भगवान विष्णु के अवतार कृष्ण की पूजा, मध्यरात्रि जन्म उत्सव और उपवास के लिए समर्पित है.

अधिकमास की कृष्ण जन्माष्टमी कब है? जानिए व्रत का महत्व, विधि और पूजा
अधिकमास की कृष्ण जन्माष्टमी
file photo

भगवान श्रीकृष्ण श्री हरि विष्णु के 8वें अवतार थे. श्रीकृष्ण के भक्त हर महीने आने वाली मासिक कृष्ण जन्माष्टमी का बेसब्री से इंतजार करते हैं. श्रीकृष्ण का जन्म द्वापर युग में भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मध्य रात्रि में हुआ था, लेकिन हर महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भी भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का उत्सव मनाया जाता है. इसको मासिक कृष्ण जन्माष्टमी कहा जाता है. ये दिन कृष्ण भक्ति, व्रत और पूजा-पाठ के लिए बेहद खास माना जाता है. इस समय अधिकमास चल रहा है. ऐसे में जानिए अधिकमास की कृष्ण जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी.

अधिकमास की मासिक कृष्ण जन्माष्टमी कब है?

अधिकमास की मासिक कृष्ण जन्माष्टमी 8 जून, 2026 यानी सोमवार को मनाई जाएगी. यह दिन भगवान विष्णु के अवतार कृष्ण की पूजा, मध्यरात्रि जन्म उत्सव और उपवास के लिए समर्पित है. इस दिन भाद्रपद कृष्ण अष्टमी के समान ही भक्ति भाव से व्रत रखने से पुण्य, सुख और मोक्ष की प्राप्ति होती है.

अधिकमास मासिक कृष्ण जन्माष्टमी शुभ मुहूर्त

  • तिथि- 8 जून 2026 (सोमवार)
  • अष्टमी तिथि प्रारम्भ- 8 जून 2026 को सुबह 03:24 बजे
  • अष्टमी तिथि समाप्त- 9 जून 2026 को सुबह 03:23 बजे

अधिकमास मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पूजा विधि

सुबह की शुरुआत- सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद स्वच्छ कपड़े पहने और कृष्ण के व्रत का संकल्प लें.

पूजा की तैयारी- पूजा स्थल को साफ करें. लड्डू गोपाल की प्रतिमा को गंगाजल या पंचामृत यानी दूध, दही, शहद, घी, शक्कर से स्नान कराएं.

श्रृंगार- भगवान को नए वस्त्र, आभूषण और चंदन का तिलक लगाएं.

भोग- श्री कृष्ण को तुलसी का पत्ता, माखन, मिश्री, तिल और पीले फूलों चढ़ाएं.

पूजा- 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें. भगवद गीता का पाठ करें या कृष्ण कथा सुनें.

यह भी पढ़ें:- रघुनाथ मंदिर में पहली बार महिलाओं ने की आरती, सदियों पुरानी परंपरा में जुड़ा नया अध्याय, श्रद्धालु बोले- अद्भुत दृश्य 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Masik Krishna Janmashtami 2026, Masik Krishna Janmashtami Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com