यह ख़बर 27 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

भारत के अमीरों की 20 फीसद कम हुई दौलत

खास बातें

  • फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक भारत के सौ सबसे अमीर लोगों की करीब 20 फीसदी दौलत कम हो गई हैं। वहीं आम जनता महंगाई से निजात नहीं पा रही है।
नई दिल्ली:

मुकेश अंबानी, अनिल अंबानी, का पैसा धीरे धीरे कम हो गया है। फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक भारत के सौ सबसे अमीर लोगों की करीब 20 फीसदी दौलत कम हो गई हैं। वहीं आम जनता महंगाई से निजात नहीं पा रही है। भारत के सबसे बड़े धनकुबेरों की दौलत पहले के मुकाबले थोड़ी कम हुई है। दुनिया के सबसे मशहूर मैगजीन फोर्ब्स की इंडियन एडिशन के मुताबिक इसके लिए देश और दुनिया के हालात जिम्मेदार बताए गए हैं। फोर्ब्स के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में शेयर बाज़ार में आई तेज गिरावट एक बाद एक उजागर होते करप्शन के बड़े मामले और दुनियाभर में छाई अंतरराष्ट्रीय मंदी की वजह से भारत के सौ सबसे अमीर लोगों की करीब 20 फीसदी दौलत हवा हो गई। हालांकि मुकेश अंबानी 22.6 अरब डॉलर के साथ आज भी देश के सबसे बड़े धनकुबेर हैं लेकिन मंदी और माहौल की वजह से उन्हें भी 4.4 अरब डॉलर यानी करीब सवा दो सौ अरब रुपये का झटका लग चुका है। जबकि सबसे ज्यादा नुकसान अनिल अंबानी को उठाना पड़ा है। जिनकी दौलत 13.2 अरब डॉलर से घट कर 5.9 अरब डॉलर यानी आधी से भी कम रह गई है। अनिल अंबानी ने इस दौरान करीब साढ़े तीन सौ अरब रुपए का नुकसान झेला है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com