यह ख़बर 19 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

भारतीय बाजार पूंजी प्रवाह पाने, खपाने की बेहतर स्थिति में

खास बातें

  • शेयर बाजार में लगातार गिरावट के बीच सरकार ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार पूंजी आकर्षित करने और उसका इस्तेमाल करने की बेहतर स्थिति में है।
नई दिल्ली:

शेयर बाजार में लगातार गिरावट के बीच सरकार ने कहा कि भारतीय शेयर बाजार पूंजी आकर्षित करने और उसका इस्तेमाल करने की बेहतर स्थिति में है और यही वजह है कि भारतीय शेयर बाजारों पर वैसा बुरा प्रभाव नहीं पड़ा है जैसा कि अन्य एशियाई बाजारों में देखा गया। अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों में आर्थिक स्थिति को लेकर बढ़ती चिंता से दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट का रुख है। बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक लगातार दूसरे दिन गिरावट में रहा और यह पिछले 15 महीने के निम्न स्तर तक नीचे चला गया है। वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने अमेरिका और यूरोपीय देशों में जारी ऋण संकट के मद्देनजर रिजर्व बैंक गवर्नर डी. सुब्बाराव और प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद के अध्यक्ष सी. रंगराजन के साथ वृहत आर्थिक परिवेश पर विचार-विमर्श किया। प्रणब मुखर्जी ने कहा, विकसित देशों अपनी समस्याओं से घिरे हुए हैं, ऐसे में भारत दूसरे देशों के मुकाबले अपनी समस्याओं से निपटने की बेहतर स्थिति में है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com