यह ख़बर 23 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

भारत-केमैन आइलैंड के बीच कर सूचना पर करार

खास बातें

  • भारत ने कर चोरों की पनाहगाह समझे जाने वाले केमैन आइलैंड के साथ कर सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए करार किया है।
New Delhi:

भारत ने कर चोरों की पनाहगाह समझे जाने वाले केमैन आइलैंड के साथ कर सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए करार किया है। इससे दोनों देश कर चोरी तथा मनी लॉन्ड्रिंग जैसे मामलों को पकड़ने के लिए सूचनाओं का आदान-प्रदान कर सकेंगे। एक आधिकारिक बयान के अनुसार भारत और केमैन आइलैंड ने कर सूचना आदान-प्रदान करार किया है। भारत ने यह ऐसा पांचवां करार किया है। सरकार ने इसी साल फरवरी में बहामास के साथ ऐसा करार किया था। इसके अलावा बरमूडा, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड और इस्ले ऑफ मैन के साथ भी भारत कर सूचना आदान-प्रदान करार कर चुका है। केमैन आइलैंड के साथ करार में बैंकिंग और स्वामित्व संबंधी सूचनाओं की जानकारी लेने का विशेष प्रावधान है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com