खास बातें
- माना जा रहा है कि इस समझौते से स्विस बैंकों में भारतीय लोगों के द्वारा जमा कराए गए काले धन की जानकारी मिलने का रास्ता साफ हो सकता है।
स्विटजरलैंड: भारत और स्विटजरलैंड के बीच टैक्स से जुड़ी जानकारियां साझा करने का समझौता हुआ है। माना जा रहा है कि इस समझौते से स्विस बैंकों में भारतीय लोगों के द्वारा जमा कराए गए काले धन की जानकारी मिलने का रास्ता साफ हो सकता है। भारत के लिए ये समझौता अगले वित्त वर्ष से यानी एक अप्रैल 2012 से लागू हो जाएगा हालांकि स्विटजरलैंड में नया वित्त वर्ष एक जनवरी से ही शुरू हो जाता है। ये समझौता ऐसे वक्त हुआ है जब देश में काले धन का मामला जोर-शोर से उठाया जा रहा है और केंद्र सरकार इस मामले में ढीला रवैया अपनाने की वजह से सिविल सोसायटी के निशाने पर है।