इनकम टैक्स : अब बैंक खाते से प्रमाणीकरण सुविधा शुरू, पीएनबी सुविधा देने वाला पहला बैंक

इनकम टैक्स : अब बैंक खाते से प्रमाणीकरण सुविधा शुरू, पीएनबी सुविधा देने वाला पहला बैंक

प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली:

आयकर विभाग ने करदाताओं द्वारा ई-आईटीआर दाखिल करने के लिए बैंक खाता आधारित प्रमाणीकरण प्रणाली शुरू कर दी है।

विभाग ने सालाना आईटी रिटर्न दाखिल करने के लिए कागजरहित प्रणाली को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत यह कदम उठाया है। विभाग ने एक सार्वजनिक सूचना में कहा है,‘अब, इलेक्ट्रॉनिक वेरिफिकेशन कोड (ईवीसी) ई-फाइलिंग वेबसाइट पर आप (करदाता) के बैंक खाते के पूर्व प्रमाणीकरण के जरिए सृजित किया जा सकता है।’

पहल करने वाला पंजाब नेशनल बैंक पहला वित्तीय संस्थान
इसके अनुसार इस तरह की पहल करने वाला पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) पहला वित्तीय संस्थान है। अन्य बैंकों द्वारा भी यह सुविधा शुरू किए जाने की संभावना है।उक्त सुविधा विभाग के आधिकारिक ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध होगी।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com