खास बातें
- आयकर विभाग बुधवार को पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा से पूछताछ करेगा। इसके लिए चेन्नई से आयकर विभाग की एक टीम दिल्ली पहुंच रही है।
New Delhi: आयकर विभाग बुधवार को पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा से पूछताछ करेगा। इसके लिए चेन्नई से आयकर विभाग की एक टीम दिल्ली पहुंच रही है। फिलहाल ए राजा दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं और आयकर विभाग की दो सदस्यीय टीम उनसे यही पूछताछ करेगी। 21 जुलाई को ही आयकर विभाग को राजा और छह दूसरे आरोपियों के खिलाफ पूछताछ की इजाजत मिल गई थी। सूत्रों का कहना है कि 2 से 3 घंटे तक पूछताछ चल सकती है और इसमें उनके और उनके परिवार के वित्तीय लेन−देन से जुड़े सवाल पूछे जा सकते हैं।