यह ख़बर 13 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

आईडीबीआई ने फिक्स्ड दरों वाली होम लोन स्कीम पेश की

खास बातें

  • आईडीबीआई बैंक ने नई फिक्स्ड ब्याज दरों वाली आवास ऋण योजना पेश की है, जिसके तहत ग्राहकों को 10.75% की दर पर आवास ऋण दिया जाएगा।
Mumbai:

सार्वजनिक क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक ने एक नई फिक्स्ड ब्याज दरों वाली आवास ऋण योजना पेश की है, जिसके तहत ग्राहकों को 10.75 प्रतिशत की दर पर आवास ऋण दिया जाएगा। बैंक की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि यह योजना 15 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक लागू रहेगी। इस नई पेशकश के तहत 25 लाख रुपये तक का आवास ऋण लेने वाले ग्राहकों द्वारा एक साल के लिए फिक्स्ड दर का चयन करने पर उनसे 10.75 प्रतिशत का ब्याज लिया जाएगा। इसी तरह, दो साल के उत्पाद के लिए 11 प्रतिशत ब्याज देय होगा। इसके साथ ही बैंक ने 25 लाख रुपये तक के आवास ऋण पर प्रोसेसिंग शुल्क समाप्त कर दिया है। फ्लोटिंग दरों वाले ग्राहकों के लिए बैंक ने ब्याज दरों को 0.5 प्रतिशत घटा दिया है। इसके तहत 25 लाख रुपये तक के कर्ज पर 10.75 प्रतिशत का ब्याज देय होगा। वाहन ऋण पर भी बैंक ने प्रोसेसिंग शुल्क को शत-प्रतिशत समाप्त कर दिया है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com