खास बातें
- सार्वजनिक क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक ने कहा है कि वह अगले एक साल में विदेश में बांड जारी कर करीब एक अरब डॉलर जुटाएगा।
New Delhi: सार्वजनिक क्षेत्र के आईडीबीआई बैंक ने कहा है कि वह अगले एक साल में विदेश में बांड जारी कर करीब एक अरब डॉलर जुटाएगा। आईडीबीआई बैंक के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक आरएम मल्ला ने बताया कि हमारी योजना एक साल में कई खेपों में एक अरब डॉलर जुटाने की है। यह धन मीडियम टर्म नोट (एमटीएन) कार्यक्रम के तहत जुटाया जाएगा। बैंक इस धन का इस्तेमाल अपनी दुबई शाखा के जरिए विदेशी परिचालन का विस्तार करने में करेगा। बैंक के निदेशक मंडल ने डेढ़ अरब डॉलर के एमटीएन कार्यक्रम के लिए मंजूरी दे दी है। आईडीबीआई बैंक ने पिछले साल 5.5 साल की परिपक्वता अवधि वाले बांड के जरिए 35 करोड़ डॉलर जुटाए थे।