यह ख़बर 13 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

एचपीसीएल ने किंगफिशर को जेट ईंधन की बिक्री रोकी

खास बातें

  • एचपीसीएल ने किंगफिशर एयरलाइंस को जेट ईंधन की बिक्री रोक दी है, क्योंकि एयरलाइन कंपनी पूर्व में खरीदे गए ईंधन का भुगतान नहीं कर पाई है।
नई दिल्ली:

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन (एचपीसीएल) ने किंगफिशर एयरलाइंस को जेट ईंधन की बिक्री रोक दी है, क्योंकि निजी क्षेत्र की एयरलाइन कंपनी पूर्व में खरीदे गए ईंधन का भुगतान नहीं कर पाई है। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि किंगफिशर को गुरुवार सुबह तक भुगतान करना था। पर उन्होंने कोई भुगतान नहीं किया। ऐसे में सभी प्रमुख हवाई अड्डों पर उन्हें जेट ईंधन की आपूर्ति बंद कर दी गई है। विजय माल्या द्वारा प्रवर्तित किंगफिशर को एचपीसीएल 7-8 करोड़ रुपये का जेट ईंधन या एटीएफ बेचती है। कंपनी पर बकाया ऋण 634 करोड़ रुपये का है। पिछले साल कंपनी को कैश एंड कैरी पर डाल दिया गया था। प्रतिदिन की खरीद के लिए उसे चेक देना पड़ता है। उसके बाद एचपीसीएल उसे ईंधन की आपूर्ति करती है। अधिकारी ने बताया कि कंपनी ने आज की गई खरीद तथा कल की खरीद के लिए भुगतान नहीं किया है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com