यह ख़बर 19 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

एचडीएफसी बैंक का दूसरी तिमाही का लाभ 31.49% बढ़ा

खास बातें

  • एचडीएफसी बैंक का चालू वित्तवर्ष की दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 31.49 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,199.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
Mumbai:

देश के निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक का चालू वित्तवर्ष की 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 31.49 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 1,199.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में बैंक ने 912.14 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था। बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में बैंक ने कहा है कि तिमाही के दौरान उसकी आमदनी बढ़कर 7,929.38 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में 5,770.70 करोड़ रुपये थी। चालू वित्तवर्ष के पहले छह माह में बैंक का शुद्ध लाभ 32.51 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2,284.33 करोड़ रुपये रहा है, जो इससे पूर्व वित्तवर्ष की समान छमाही में 1,723.85 करोड़ रुपये रहा था। 2011-12 की पहली छमाही में बैंक की कुल आमदनी 15,027.38 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्तवर्ष की पहली छमाही में 11,181.27 करोड़ रुपये रही थी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com