Click to Expand & Play
चंडीगढ़:
हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने आईएएस अफसर अशोक खेमका के खिलाफ एक और चार्जशीट दायर करने की हरी झंडी दे दी है। खेमका पर आरोप है कि जब वह बीज विकास निगम के एमडी थे तब बीजों की बिक्री का जो लक्ष्य तय किया गया था उसे पाने में नाकाम रहे।
करीब दो हफ्ते पहले रॉबर्ट वाड्रा−डीएलएफ लैंड डील मामले में प्रशासनिक अनुशासनहीनता को लेकर चार्जशीट दायर की गई थी। सरकार ने दूसरी चार्जशीट का फैसला तब किया है जब सीबीआई निगम को खराब बीज सप्लाई करने को लेकर दो बीज एजेंसियों के अफसरों के खिलाफ जांच शुरू करने जा रही है। खेमका ने इस मामले में बिना सरकार की मंजूरी लिए सीबीआई को चिट्ठी लिखकर मामले की जानकारी दी थी। माना जा रहा है कि रॉबर्ट वाड्रा−डीएलएफ डील के खिलाफ आवाज उठाने को लेकर ही खेमका पर यह कार्रवाई की जा रही है।