यह ख़बर 13 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मारुति के मानेसर संयंत्र में सातवें दिन भी हड़ताल जारी

खास बातें

  • हरियाणा सरकार द्वारा मारुति के कर्मचारियों की हड़ताल को अवैध करार देने के बावजूद गतिरोध दूर होने को कोई संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं।
New Delhi:

मारुति सुजुकी इंडिया के मानेसर संयंत्र में कर्मचारियों की हड़ताल आज सातवें दिन प्रवेश कर गई और हरियाणा सरकार द्वारा इस हड़ताल को अवैध करार देने के बावजूद गतिरोध दूर होने को कोई संकेत दिखाई नहीं दे रहे हैं। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, कर्मचारी अब भी हड़ताल पर हैं और संयंत्र में कोई उत्पादन नहीं हुआ है। मारुति सुजुकी के कर्मचारियों की हड़ताल के समर्थन में सुजुकी पावरट्रेन इंडिया और सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया के कर्मचारी भी हड़ताल पर हैं। हरियाणा के श्रम विभाग ने कल, मारुति सुजुकी इंडिया के कर्मचारियों की हड़ताल अवैध करार देते हुए कहा था कि इससे एक अक्तूबर को हुए समझौते का उल्लंघन होता है। इस समझौते पर दस्तखत कर कारखाने में 33 दिन चली हड़ताल खत्म की गई थी। विभाग ने यह भी कहा था कि वह एसपीआईएल और एसएमआईपीएल की यूनियनों की मान्यता खत्म करने के लिए कदम उठाएगा। इस बीच, विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने दोपहर मारुति के मानेसर संयंत्र के सामने एक विरोध रैली का आह्वान किया है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com