यह ख़बर 10 जुलाई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

दूरसंचार विलय, अधिग्रहण दिशा-निर्देश जुलाई अंत तक : सिब्बल

खास बातें

  • दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने बुधवार को कहा कि सरकार इस माह के आखिर तक दूरसंचार क्षेत्र में विलय और अधिग्रहण पर एक विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करना चाहती है।
नई दिल्ली:

दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल ने बुधवार को कहा कि सरकार इस माह के आखिर तक दूरसंचार क्षेत्र में विलय और अधिग्रहण पर एक विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करना चाहती है।

उन्होंने कहा, "मुझे विश्वास है कि 31 जुलाई से पहले नीति सामने आ जाएगी-विलय और अधिग्रहण पर दिशा-निर्देश।"

सिब्बल एसोचैम द्वारा विधाई प्रणाली पर आयोजित एक गोलमेज सम्मेलन के इतर मौके पर बोल रहे थे। वह कानून मंत्री भी हैं।

दूरसंचार मंत्रालय ने पिछले साल फरवरी में विलय और अधिग्रहण पर मोटे तौर पर एक दिशा-निर्देश तैयार किया था। लेकिन विस्तृत दिशा-निर्देश अब तक जारी नहीं हो पाया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अभी देश में करीब 13 मोबाइल सेवा प्रदाता कम्पनियां हैं। उम्मीद की जा रही है कि दिशा-निर्देश लागू हो जाने के बाद उनमें से कुछ एक दूसरे से जुड़ सकती हैं।