सरकार ने बिजली कटौती पर जानकारी के लिए हेल्पलाइन शुरू की, अखिल भारतीय स्तर पर लाभदायक

सरकार ने बिजली कटौती पर जानकारी के लिए हेल्पलाइन शुरू की, अखिल भारतीय स्तर पर लाभदायक

प्रतीकात्मक तस्वीर

खास बातें

  • उपभोक्ता अब अपने इलाके में बिजली कटौती संबंधी जानकारी ले सकेंगे
  • इसके लिए उन्हें 14401 नंबर डायल करना होगा
  • दूरसंचार विभाग ने यह हेल्पलाइन नंबर तैयार किया
नई दिल्ली:

उपभोक्ता अब अपने इलाके में बिजली कटौती के बारे में बिजली वितरण कंपनियों से उर्जा मित्र हेल्पलाइन के जरिये जानकारी प्राप्त कर सकेंगे. इसके लिए उन्हें 14401 नंबर डायल करना होगा.

दूरसंचार विभाग ने यह हेल्पलाइन नंबर तैयार किया है. इसके जरिये बिजली वितरण कंपनियां उपभोक्ताओं को बिजली कटौती के बारे में जानकारी दे सकेंगी.

दूरसंचार विभाग की अधिसूचना में कहा गया है कि इस हेल्पलाइन नंबर का इस्तेमाल अखिल भारतीय स्तर पर किया जा सकता है. इसके जरिये सूचना वॉयस कॉल और एसएमएस के जरिये दी जाएगी. यह अनिवार्य सेवा होगी जिसे सभी दूरसंचार आपरेटरों को उपलब्ध कराना होगा.

 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com