यह ख़बर 28 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

लोगों के ज्यादा खाने-पीने से बढ़ी महंगाई : थॉमस

खास बातें

  • महंगाई रोकने में नाकाम सरकार अब दलील दे रही है कि लोग ज्यादा खाने−पीने लगे हैं। ये बात खाद्य मंत्री केबी थॉमस ने एनडीटीवी से कही।
New Delhi:

सरकार की तमाम कोशिशों के बावजूद खाने−पीने के सामानों की कीमतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। 15 अक्तूबर को खत्म हुए हफ्ते में खाद्य पदार्थों की महंगाई दर 11.43 फीसदी रही। महंगाई रोकने में नाकाम सरकार अब दलील दे रही है कि लोग ज्यादा खाने−पीने लगे हैं। ये बात खाद्य मंत्री केबी थॉमस ने एनडीटीवी इंडिया से खास बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि जब मैं कम उम्र का था तो मुझे दूध और अंडे नहीं मिलते थे लेकिन मेरे पोते−पोतियों को ये सब आसानी से मिल रहा है यानी उपभोग का तरीका बदला है जिसका असर महंगाई पर पड़ता है। साथ ही थॉमस का दावा है कि पिछले एक साल में खाने−पीने के सामान के दाम घटते बढ़ते रहे हैं। ये कोई बड़ी चिंता की बात नहीं है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com