Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी महंगा हुआ या सस्ता…खरीदारी से पहले चेक कर लें आज का ताजा भाव

Gold-Silver Price Today 2 May 2023: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का रेट 60,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 55,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी महंगा हुआ या सस्ता…खरीदारी से पहले चेक कर लें आज का ताजा भाव

Gold-Silver Price Update: देश में आज 24 कैरेट सोने का रेट बढ़कर 60,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है.

नई दिल्ली:

Gold-Silver Price Update:  देशभर में शादियों का सीजन चल रहा है. इन दिनों सोने-चांदी की डिमांड काफी बढ़ जाती है.  डिमांड बढ़ने से सोने और चांदी की कीमत  में उतार-चढ़ाव का सिलसिला लगा रहता है. आज यानी 2 मई को सोने की कीमत में तेजी आई है. वहीं चांदी की चमक थोड़ी फीकी पड़ती नजर आई है. अगर आप सोने या चांदी (Gold-Silver Price) खरीदने जा रहे हैं तो आपके लिए यह पता करना जरूरी है कि आपके शहर में सोना-चांदी (Gold-silver Rate Today) किस रेट पर मिल रहा है.

यहां हम आपको सोना और चांदी के लेटेस्ट रेट के बारे में बताने जा रहे हैं. जिससे आपको मालूम हो जाएगा कि आज सोने की खरीद के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने पड़ेंगे. तो चलिए सोने और चांदी के लेटेस्ट रेट के बारे में जान लेते हैं.

22 कैरेट सोने की कीमत 55,160 रुपये प्रति 10 ग्राम

देश में आज 24 कैरेट सोने का रेट (Gold Rate) 50 रुपये यानी 0.08% बढ़कर 60,220 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Price Today) 55,160 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. पिछले कारोबारी दिन यानी 28 अप्रैल को 24 कैरेट सोने का भाव  60,170  रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव 55,110 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था.

अगर चांदी की बात करें तो आज चांदी (Silver Price) की कीमत स्थिर है. आज चांदी 73,900 रुपये प्रतिकिलो के भाव पर मिल रही है.

देश के महानगरों में आज सोने का रेट (Gold Price)

    • दिल्ली में 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का रेट 60,910 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 55,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
    • मुंबई में 24 कैरेट सोना 60,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 55,700 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है.
    • चेन्नई में 24 कैरेट सोने का रेट 52,285 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने का रेट 47,927 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
    • कोलकाता में 24 कैरेट सोना 60,760 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 55,700 रुपये प्रति 10 ग्राम मिल रहा है.
    Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com