खास बातें
- सोने के भाव 100 रु. की तेजी के साथ 27,130 रु. प्रति दस ग्राम और चांदी के भाव 300 रु. चढ़कर 53,500 रु. प्रति किलो बोले गए।
नई दिल्ली: मजबूत वैश्विक रुख के बीच मांग के मद्देनजर स्टाकिस्टों और फुटकर कारोबारियों की लिवाली के चलते दिल्ली थोक सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने चांदी में तेजी दर्ज की गई। सोने के भाव 100 रु. की तेजी के साथ 27,130 रु. प्रति दस ग्राम और चांदी के भाव 300 रु. चढ़कर 53,500 रु. प्रति किलो बोले गए। वैश्विक बाजार में सोने के भाव 0.9 प्रतिशत चढ़कर 1657.30 डॉलर और चांदी के भाव 1.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 31.73 डॉलर प्रति और हो गए। घरेलू बाजार में सोना 99.9 शुद्ध और 99.5 शुद्ध के भाव 100 रु. की तेजी के साथ क्रमश: 27,130 रु. और 26,990 रु. प्रति दस ग्राम बंद हुए। गिन्नी के भाव पूर्वस्तर 22,000 प्रति आठ ग्राम अपरिवर्तित बंद हुए। चांदी तैयार के भाव 300 रु. की तेजी के साथ 53,500 रु. और चांदी साप्ताहिक डिलीवरी के भाव 290 रु. चढ़कर 53,280 रु. प्रति किलो बंद हुए। चांदी सिक्का के भाव पूर्वस्तर 62,000:63,000 रु. प्रति सैकड़ा अपरिवर्तित बंद हुए।