Gold Price Today : सोने के दामों में गिरावट, चांदी चमकी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली: डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में बढ़त के बाद सोने के लिए ये हफ्ता गिरावट के साथ खुला है. हालांकि, यूक्रेन और रूस के बीच तनाव के चलते अभी मांग में तेजी बनी हुई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड आज सुबह 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ 1,917.55 डॉलर और गोल्ड फ्यूचर 1,920.30 डॉलर प्रति औंस पर दर्ज किया गया था. अगर भारतीय बाजार की बात करें तो मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना दोपहर 11.30 के आसपास 116 अंकों या 0.23% की तेजी लेकर 51,228 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था. वहीं, सिल्वर पर 66,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर था, सोने के उलट इसमें 167 अंकों या 0.25% की तेजी दर्ज हुई थी.
IBJA के रेट
अगर इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स असोसिएशन लिमिटेड यानी IBJA के रेट पर नजर डालें तो आखिरी अपडेट के साथ आज सोने-चांदी की कीमत कुछ ऐसे है- (ये कीमतें प्रति ग्राम पर बिना GST चार्ज के बताई गई हैं)
999 (प्योरिटी)- 51,638
995- 51,431
916- 47,300
750- 38,729
585- 30,208
सिल्वर 999- 66,889
बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 100 रुपये की तेजी के साथ 51,812 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी की कीमत 252 रुपये के नुकसान पर 67,047 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी. वायदा कारोबार में सोने का वायदा भाव 181 रुपये की गिरावट के साथ 51,148 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था.