यह ख़बर 11 मार्च, 2011 को प्रकाशित हुई थी

'हासिल की जा सकती है नौ फीसदी की विकास दर'

खास बातें

  • प्रणब ने कहा कि वर्ष 2008-09 की वैश्विक आर्थिक मंदी के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था नौ प्रतिशत की विकास दर प्राप्त करने में सक्षम है।
नई दिल्ली:

केंद्रीय वित्त मंत्री प्रणब मुखर्जी ने शुक्रवार को कहा कि वर्ष 2008-09 की वैश्विक आर्थिक मंदी के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था मौजूदा वित्त वर्ष में नौ प्रतिशत की विकास दर प्राप्त करने में सक्षम है। लोकसभा में वर्ष 2011-12 के बजट प्रस्तावों पर बहस का जवाब देते हुए मुखर्जी ने कहा, "इस साल हम सकल घरेलू उत्पाद में नौ प्रतिशत की विकास दर हासिल करेंगे।" आर्थिक संकट से पहले वर्ष 2008-09 की पहली तिमाही में दर्ज की गई नौ प्रतिशत की विकास दर का उल्लेख करते हुए मुखर्जी ने कहा कि उस वर्ष की अंतिम तिमाही तक विकास दर घटकर 5.8 प्रतिशत तक पहुंच गई थी। उन्होंने कहा, "यह सरकार की जिम्मेदारी थी कि दूसरे देशों की तरह घरेलू मांग बढ़ाने के प्रयास किए जाएं लेकिन उस समय यह संभव नहीं था। अगले साल हमने आठ प्रतिशत की विकास दर हासिल की।" अर्थव्यवस्था की विकास दर ऊंची बनाए रखने के सरकार के उद्देश्य का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा, "हम ऐसा कर सकते हैं। हम ऐसा करने में सक्षम हैं।"


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com