यह ख़बर 06 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

स्टीव जॉब्स का असर पीढ़ियों तक रहेगा : बिल गेट्स

खास बातें

  • माइक्रोसॉफ्ट प्रमुख बिल गेट्स ने स्टीव के निधन पर कहा कि उनके लिए यह बहुत सम्मान की बात है कि वह जॉब्स के परिचितों में रहे।
सैन फ्रांसिस्को:

एप्पल के सह संस्थापक स्टीव जॉब्स ने विश्व पर अपना जो प्रभाव छोड़ा है, वह पीढ़ियों तक रहेगा। माइक्रोसॉफ्ट प्रमुख बिल गेट्स ने स्टीव के निधन पर अपने शोक संदेश में कहा कि उनके लिए यह बहुत सम्मान की बात है कि वह जॉब्स के परिचितों में रहे। स्टीव के निधन पर दुख और सदमे का इजहार करते हुए गेट्स ने कहा, स्टीव और मैं 30 साल पहले पहली बार मिले और उसके बाद सहयोगी, प्रतिस्पर्धी और दोस्त बने। वॉल स्ट्रीट जर्नल की वेबसाइट पर अपने वक्तव्य में गेट्स ने कहा कि दुनिया में ऐसे लोग बहुत कम रहे हैं, जिनका स्टीव जैसा गहन प्रभाव रहा हो, इसका असर आने वाली कई पीढ़ियों तक रहेगा। उन्होंने कहा, जिन लोगों को उनके साथ काम करने का अनुभव मिला उनके लिए यह वास्तव में बहुत सम्मान की बात है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com