Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के दाम जारी, तेल भरवाने से पहले चेक करें आज का रेट

Petrol-Diesel Price: ग्लोबल बाजारों में ब्रेंट और क्रूड की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव का पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ा है.

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल और डीजल के दाम जारी, तेल भरवाने से पहले चेक करें आज का रेट

Petrol-Diesel Price: तेल के नए दाम हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं.

नई दिल्ली:

Fuel Price Today 19 October: तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) के दाम जारी कर दिए हैं और देश के चारों महानगरों दिल्ली, मुंबई, चेन्‍नई और कोलकाता में कीमतें स्थिर बनीं हुई हैं. ग्लोबल बाजारों में ब्रेंट और क्रूड की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव का इनकी कीमतों पर कोई असर नहीं पड़ा है. केंद्र ने 22 मई को ईंधन पर लगने वाली एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती की थी. सरकार के इस कदम के बाद पेट्रोल 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये सस्‍ता हो गया था. तभी से इनके दामों में वृद्धि नहीं हुई है.

ये भी पढ़ें- रक्षा प्रदर्शनी: सशस्त्र बलों ने साबरमती के किनारे किया अभिनयानगत तैयारियों का प्रदर्शन

राजधानी दिल्ली (Petrol Rate Today) में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर है. डीजल 89.62 रुपये प्रति है. मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 97.28 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. जबकि चेन्नई में पेट्रोल और डीजल की कीमत क्रमश: 102.63 रुपये और 94.24 रुपये और कोलकाता में 106.03 रुपये और 92.76 रुपये बनीं हुई हैं.

तेल की कीमतें :

शहरपेट्रोलडीज़ल
दिल्ली96.7289.62
कोलकाता106.0392.76
मुंबई106.3194.27
चेन्नई102.6394.24
स्रोत : इंडियन ऑयल

घर बैठै पेट्रोल-डीजल की नई कीमत

देश में अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दामों पर ईंधन तेल के घरेलू दाम निर्भर करते हैं. अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल के दामों की समीक्षा रोज तेल कंपनियों द्वारा की जाती है और इसके आधार पर नए दाम हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं. घर बैठे भी तेल की नए भाव का पता कर सकते हैं. घर बैठे अपने शहर में तेल की कीमत पता करने के लिए आपको इंडियन ऑयल मैसेज सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर SMS भेजना होगा. आपका मैसेज होगा 'RSP-पेट्रोल पंप का कोड'. ये कोड आपको इंडियन ऑयल के इस पेज से मिल जाएगा.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

Video : जयललिता की मौत पर अरुमुगसामी जांच आयोग ने तमिलनाडु विधानसभा में साझा की रिपोर्ट