यह ख़बर 08 सितंबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

खाद्य मुद्रास्फीति घटी, 27 अगस्त को 9.55% रही

खास बातें

  • हालांकि सप्ताह के दौरान दाल और गेहूं को छोड़कर छोड़कर अन्य सभी प्राथमिक खाद्य वस्तुओं के दाम एक साल पहले की तुलना में ऊंचे रहे।
New Delhi:

खाद्य मुद्रास्फीति 27 अगस्त को समाप्त सप्ताह में घटकर 9.55 प्रतिशत पर आ गई। हालांकि सप्ताह के दौरान दाल और गेहूं को छोड़कर छोड़कर अन्य सभी प्राथमिक खाद्य वस्तुओं के दाम एक साल पहले की तुलना में ऊंचे रहे। इससे पूर्व सप्ताह में खाद्य मुद्रास्फीति 10.05 प्रतिशत थी, जबकि वर्ष 2010 के इसी सप्ताह में यह 14.76 प्रतिशत थी। गुरुवार को जारी सरकारी आंकड़ों के अनुसार 27 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान दाल की कीमत सालाना आधार पर 1.56 प्रतिशत घटी, जबकि गेहूं 1.04 प्रतिशत सस्ता रहा। हालांकि आलोच्य सप्ताह के दौरान अन्य खाद्य वस्तुएं महंगी हुईं। सालाना आधार पर प्याज 42.03 प्रतिशत महंगा हुआ, जबकि आलू की कीमत आलोच्य सप्ताह के दौरान 13.38 प्रतिशत चढ़ी। इसी प्रकार, 27 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान फल एक साल पहले की तुलना में 16.57 प्रतिशत महंगा हुआ, जबकि इसी तरह सब्जी की कीमतें एक साल पहले की तुलना में 22.42 प्रतिशत ऊंची रहीं। आंकड़ों के अनुसार आलोच्य में अंडा, मांस एवं मछली पिछले साल इसी समय की तुलना में 7.26 प्रतिशत, जबकि दूध तथा मोटे अनाज 9.12 प्रतिशत महंगे रहे। पिछले साल इसी दौरान मुद्रास्फीति 14 प्रतिशत से अधिक थी।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com