वित्त मंत्रालय 4 सितंबर से बजट पर विचार विमर्श शुरू करेगा

वित्त मंत्रालय 4 सितंबर से बजट पर विचार विमर्श शुरू करेगा

नई दिल्ली:

वित्त मंत्रालय 2016-17 के बजट के लिए विभिन्न मंत्रालयों व सरकारी विभागों के साथ 4 सितंबर से विचार विमर्श शुरू करेगा। वित्त मंत्रालय ने तय समय से दो माह पहले यानी अगस्त मध्य में ही बजटीय प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिससे अंशधारकों के साथ व्यापक विचार विमर्श किया जा सके।

बजट पर विचार विमर्श की प्रक्रिया वाणिज्य, कपड़ा और विदेश मंत्रालयों के साथ 4 सितंबर से शुरू होगी। विभिन्न सरकारी विभागों के साथ विचार विमर्श 28 सितंबर को पूरा होगा। यह विचार विमर्श 2016-17 के व्यय प्रस्तावों और 2015-16 के संशोधित अनुमानों पर केंद्रित होगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com