खास बातें
- फिक्की के अनुसार, भारत और अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2015 तक दोगुना हो जाएगा, जो फिलहाल 53 अरब डॉलर का है।
हैदराबाद: भारत और अफ्रीका के बीच द्विपक्षीय व्यापार 2015 तक दोगुना हो जाएगा, जो फिलहाल 53 अरब डॉलर का है। उद्योग मंडल फिक्की ने यह बात कही है। फिक्की के महासचिव राजीव कुमार ने कहा, द्विपक्षीय व्यापार 2006-07 में 25 अरब डॉलर था, जो 2010-11 में बढ़कर 53.3 अरब डॉलर हो गया है। कुमार ने कहा कि व्यापार बढ़ाने में मुख्य भूमिका परिवहन, उपकरण, सेवाएं, स्वास्थ्य रक्षा और कृषि क्षेत्रों की रहेगी। इस सम्मेलन में 120 से ज्यादा अफ्रीकी और 250 भारतीय प्रतिनिधियों के भाग लेने की उम्मीद है। इनमें सार्वजनिक उपक्रमों के प्रमुख, कॉरपोरेट घराने, सरकारी प्रतिनिधि और सलाहकार शामिल हैं।