FabIndia ने शेयर बाजार की मौजूदा हालत को देखते हुए IPO लॉन्च करने की योजना रद्द की

Fabindia IPO Update: कंपनी ने कहा, “आईपीओ न लाने की वजह यह है कि हम जिस आकार का आईपीओ ला रहे हैं, वह बाजार की मौजूदा स्थिति को देखते हुए अनुकूल नहीं लग रहा है.”

FabIndia ने शेयर बाजार की मौजूदा हालत को देखते हुए IPO लॉन्च करने की योजना रद्द की

Fabindia IPO से फैबइंडिया को करीब 4,000 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद थी.

नई दिल्ली:

Fabindia IPO Update: देश की दिग्गज अपेरियल रिटेल कंपनी फैबइंडिया ने शेयर बाजार की मौजूदा हालत को देखते हुए लगभग 4,000 करोड़ रुपये का अपना इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) लाने की योजना रद्द कर दी है.

फैबइंडिया ने सोमवार को बताया कि कंपनी ने शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के लिए सिक्योरिटीज एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI)  के पास दाखिल ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP)  को भी वापस ले लिया है.

आईपीओ योजना को रद्द करने के फैसले पर कंपनी ने कहा, “आईपीओ न लाने की वजह यह है कि हम जिस आकार का आईपीओ ला रहे हैं, वह बाजार की मौजूदा स्थिति को देखते हुए अनुकूल नहीं लग रहा है.”

फैबइंडिया के इश्यू ऑपर की वैलिडिटी अप्रैल, 2023 में खत्म हो रही थी. इसके जरिये 2.5 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाने की योजना थी. वहीं, पूरी तरह सब्सक्रिप्शन मिलने पर आईपीओ से फैबइंडिया को करीब 4,000 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद थी.

कंपनी ने कहा कि वह फंड जुटाने के लिए अन्य विकल्पों की तलाश करेगी और भविष्य में आईपीओ लाने के बारे में भी सोच सकती है. फैबइंडिया की स्थापना वर्ष 1960 में हुई थी. फैबइंडिया देश भर के 40,000 कारीगरों द्वारा बनाए उत्पाद खरीदकर उनकी बिक्री करती है.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com