यह ख़बर 10 सितंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

देश का निर्यात अगस्त में 13 फीसदी बढ़ा

खास बातें

  • देश का निर्यात अगस्त महीने में 13 फीसदी बढ़कर 26.14 अरब डॉलर रहा, जबकि आयात में मामूली गिरावट आई। इसके कारण व्यापार घाटा 10.9 अरब डॉलर रहा।
नई दिल्ली:

देश का निर्यात अगस्त महीने में 13 फीसदी बढ़कर 26.14 अरब डॉलर रहा, जबकि आयात में मामूली गिरावट आई। इसके कारण व्यापार घाटा 10.9 अरब डॉलर रहा। यह जानकारी मंगलवार को सरकारी आंकड़ों से मिली। जुलाई महीने में निर्यात 11.64 फीसदी बढ़कर 25.83 अरब डॉलर रहा था।

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुख्यत: सोने के कम आयात के कारण व्यापार घाटा कम रहा। जुलाई में व्यापार घाटा 12.27 अरब डॉलर था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com