यह ख़बर 10 मई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

अप्रैल में निर्यात 3.2 फीसदी बढ़कर 24.5 अरब डॉलर

खास बातें

  • भारत का निर्यात अप्रैल 2012 में 3.2 फीसदी बढ़कर 24.5 अरब डॉलर हो गया। इसी दौरान आयात 3.8 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 37.9 अरब डॉलर के बराबर रहा।
नई दिल्ली:

भारत का निर्यात अप्रैल 2012 में 3.2 फीसदी बढ़कर 24.5 अरब डॉलर हो गया। इसी दौरान आयात 3.8 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 37.9 अरब डॉलर के बराबर रहा। हालांकि इस दौरान रत्न एवं जेवरात का निर्यात 25.7 फीसदी घटकर 2.6 अरब डॉलर रह गया।

अप्रैल, 2012 में व्यापार घाटा 13.4 अरब डॉलर रहा। यह पूरे पिछले वित्तवर्ष में मासिक व्यापार घाटे का न्यूनतम स्तर है। यह जानकारी वाणिज्य सचिव राहुल खुल्लर ने दी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

खुल्लर ने कहा कि यह व्यापार घाटे का पिछले साल भर का निम्नतम स्तर है...इस महीने (अप्रैल) आयात में वृद्धि हल्की रही। अप्रैल के दौरान जिन क्षेत्रों में ज्यादा निर्यात वृद्धि अच्छी रही, उनमें इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा और रसायन शामिल हैं।