यह ख़बर 27 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

यूरोप से मिले सकारात्मक संकेत, अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी

खास बातें

  • बुधवार को डाऊ जोंस सूचकांक 162.42 अंक बढ़कर 11,869.04 पर, जबकि स्टैंडर्ड एंड पुअर्स 500 कुल 12.95 अंक बढ़कर 1242.00 पर बंद हुए।
न्यूयार्क:

यूरोप में कर्ज संकट के समाधान के संकेत मिलने के कारण अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी का रुख देखा गया। बुधवार को डाऊ जोंस सूचकांक 162.42 अंक यानी 1.39 फीसदी बढ़कर 11,869.04 पर, जबकि द स्टैंडर्ड एंड पुअर्स 500 कुल 12.95 अंक यानी 1.05 फीसदी बढ़कर 1242.00 पर बंद हुए। नैस्डैक कम्पोजिट सूचकांक 12.25 अंक यानी 0.46 फीसदी बढ़कर 2650.67 पर बंद हुआ। कर्ज संकट के समाधान के लिए यूरोपीय देशों के नेता ब्रसेल्स में बैठक कर रहे हैं। इस कारण अमेरिकी बाजार के निवेशकों को एक सकारात्मक संकेत मिला है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com