यह ख़बर 18 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

तीसरे दिन भी यूरोपीय नगरों में प्रदर्शन

खास बातें

  • ऑकुपाई वाल स्ट्रीट आंदोलन से प्रेरित प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को तीसरे दिन यूरोप के अनेक नगरों में प्रदर्शन किए।
लंदन:

ऑकुपाई वाल स्ट्रीट आंदोलन से प्रेरित प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को तीसरे दिन यूरोप के अनेक नगरों में प्रदर्शन किए। लंदन और फ्रैंकफर्ट से मैड्रिड और एमस्टर्डम तक सैंकड़ों प्रदर्शनकारियों ने आज तीसरे दिन प्रदर्शन किए और कंपनियों के लालच तथा सरकारी खर्चे में कटौती के विरूद्ध अभियान जारी रखने की बात कही। प्रदर्शनकारियों ने सप्ताहांत में 80 देशों में न्यूयार्क के ऑकुपाई वाल स्ट्रीट आंदोलन और स्पेन के इंडिगनैंटस अभियान के तहत विरोध प्रदर्शन किए। 200 से अधिक प्रदर्शनकारियों ने सोमवार को लंदन के वित्तीय जिले के केंद्र में स्थित सेंट पॉल कैथ्रेडल के बाहर स्थित चौक पर कब्जा कर लिया। बेरोजगार और प्रदर्शनकारी 23 वर्षीय सोफिया सामरा ने कहा, हम तब तक यहां रहेंगे जब तक कि हमें सुना नहीं जाता। हमें पता है कि वे क्या कर रहे हैं। हम ऐसा नहीं चाहते। हम लोग बदलाव चाहते हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com