दो लाख साझा सेवा केंद्रों पर ईपीएफओ की सेवाएं जल्द

दो लाख साझा सेवा केंद्रों पर ईपीएफओ की सेवाएं जल्द

प्रतीकात्मक तस्वीर

नयी दिल्ली:

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की विभिन्न सेवाएं जल्द ही दो लाख साझा सेवा केंद्रों (सीएससी) पर भी उपलब्ध होंगी.

ईपीएफओ इन केंद्रों के जरिए भविष्य निधि (पीएफ) दावा निपटान, ग्राहक संबंधी जानकारी (केवाईसी) नियम और पीएफ खातों के हस्तांतरण जैसे सेवाएं शुरू करना चाहता है ताकि ये सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई जा सकें.

ईपीएफओ ने आधार को सार्वभौमिक खाता संख्या (यूएएन) से जोड़ने, पेंशनभोगियों के लिए डिजिटल जीवन प्रमाणन, ईकेवाईसी अपलोड करना जैसे सेवाओं को आईटी मंत्रालय के दो लाख सीएसओ के जरिए उपलब्ध कराने का फैसला किया है.

इस संबंध में जल्द ही ईपीएफओ और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय आपस में एक समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे. इससे वर्तमान में उपलब्ध सभी 7.84 करोड़ सार्वभौमिक खाता संख्या (यूएएन) धारकों को परिचालन में लाने में निकाय को मदद मिलेगी.

 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com