यह ख़बर 10 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

भारत का कोयला भंडार 100 सालों से अधिक चलेगा

खास बातें

  • देश में अनुमानित 118 अरब टन कोयला भंडार अगले सौ सालों तक चलेगा। यह बात संसद में सोमवार को कही गई।
नई दिल्ली:

देश में अनुमानित 118 अरब टन कोयला भंडार अगले सौ सालों तक चलेगा। यह बात संसद में सोमवार को कही गई।

केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री प्रतीक प्रकाशबापू पाटील ने राज्य सभा में एक लिखित जवाब में कहा कि कोयला उत्पादन बढ़ाने की राह में कई बाधाओं के कारण 11वीं योजना अवधि में देश में कोयले की मांग और उपलब्धता में काफी फासला बढ़ गया।

बाधाओं के रूप में उन्होंने पर्यावरण मंजूरी हासिल करने में देरी, भूमि अधिग्रहण का मसला, कुछ राज्यों में कानून और व्यवस्था का मुद्दा और कोयला उत्खनन की बाधा को गिनाया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

एक अन्य सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि कोयले की मांग और आपूर्ति का फासला घटाने के लिए सरकार ने सरकारी कोयला कम्पनी की भूमि पर कोयला वाशरी स्थापित करने के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं। उन्होंने साथ ही कहा कि सरकारी कोयला कम्पनी कोल इडिया ने 11.11 करोड़ टन कच्चा कोयला उत्पादन क्षमता वाली 20 कोकिंग और नॉन कोकिंग कोयला वाशरी स्थापित करने की योजना बनाई है।