खास बातें
- वनस्पति मिलों की लिवाली और मांग बढ़ने से दिल्ली थोक तेल-तिलहन बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों में 50 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई।
New Delhi: वनस्पति मिलों की ताजा लिवाली और बाजार में मांग बढ़ने से दिल्ली थोक तेल-तिलहन बाजार में चुनिंदा खाद्य तेलों की कीमतों में 50 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। काराबारियों ने बताया कि वैश्विक बाजार में तेजी के रुख के बीच वनस्पति मिलों की ओर से मांग बढ़ने के कारण खाद्य तेलों में 50 रुपये प्रति क्विंटल तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली थोक तिलहन बाजार में सरसों पक्की और कच्ची घानी तेल के भाव क्रमश: 10-10 रुपये की तेजी के साथ 770-925 और 925-1,025 रुपये प्रति टिन पर पहुंच गए। इसी प्रकार सोयाबीन रिफाइंड मिल डिलीवरी (इंदौर) के भाव 50 रुपये, जबकि सोयाबीन डिगम (कांडला) 30 रुपये की तेजी के साथ 5,800 रुपये और 5,740 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गए। कच्चा पामतेल (एक्स-कांडला) 20 रुपये की तेजी के साथ 5,110 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। पामोलीन (लाल) और पामोलीन (कांडला) भी 30-30 रुपये की तेजी के साथ क्रमश: 5,700 और 5,410 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गए।