खास बातें
- शीला दीक्षित ने 27 जून को डीजल के दामों में कमी की घोषणा की थी लेकिन ये पूरी नहीं हो सकी क्योंकि इसके लिए वैट एक्ट में बदलाव की जरूरत थी।
New Delhi: दिल्ली में डीजल के दामों में 37 पैसे प्रति लीटर की कमी आ सकती है। इसके लिए दिल्ली विधानसभा में बृहस्पतिवार को दिल्ली वैट बिल पेश किया गया था जिस पर विधानसभा में चर्चा होगी। इस बिल का मकसद डीजल के दामों में कमी लाना है। मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने 27 जून को डीजल के दामों में कमी की घोषणा की थी लेकिन ये घोषणा पूरी नहीं हो सकी क्योंकि इसके लिए वैट एक्ट में बदलाव की जरूरत थी। जून में बढ़ाई गई कीमत के बाद दिल्ली में डीज़ल की क़ीमत 41 रुपये 12 पैसे हो गई थी। अगर विधानसभा में पेश किए गए बिल में बदलाव किया जाता है तो ये क़ीमत घटकर 40 रुपये 75 पैसे हो जाएगी।