यह ख़बर 15 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

सी प्रोग्रामिंग भाषा रचने वाले डेनिस रिची का निधन

खास बातें

  • सी प्रोग्रामिंग भाषा लिखने वाले कंप्यूटर महारथी डेनिस रिची का निधन हो गया है। उन्होंने यूनिक्स ऑपरेटिंग सिस्टम के विकास में भी मदद की थी।
न्यूयार्क:

लोकप्रिय सी प्रोग्रामिंग भाषा लिखने वाले कंप्यूटर महारथी डेनिस रिची का निधन हो गया है। वे 70 साल के थे और उन्होंने यूनिक्स ऑपरेटिंग सिस्टम के विकास में भी मदद की थी। रिची को बर्कले हाइट्स, न्यू जर्सी स्थित उनके घर में मृत पाया गया। 'न्यूयार्क टाइम्स' ने रिची के भाई बिल के हवाले से लिखा है कि प्रोस्टेट कैंसर के इलाज के बाद बीते कुछ वर्षों में रिची का स्वास्थ्य खराब रहता था और वे अकेले रह रहे थे। रिची को कंप्यूटर प्रोग्रामिंग व सॉफ्टवेयर में उनके योगदान के लिए जाना जाता है। उन्होंने 70 के दशक में सी प्रोग्रामिंग भाषा का विकास किया, जो आज भी लोकप्रिय है। अनेक तरह के उन्नयन के बाद यह भाषा वेबसाइट विकास तथा अन्य कंप्यूटर कार्यों के लिए काम में आती है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com