खास बातें
- 1 नवंबर से दिल्ली-नोएडा फ्लाइवे से चलना महंगा हो जाएगा। नोएडा के सीईओ बलविंदर कुमार ने टोल टैक्स 10 फीसदी बढ़ाने की अनुमति दे दी है।
नोएडा: 1 नवंबर से दिल्ली-नोएडा फ्लाइवे से चलना महंगा हो जाएगा। नोएडा के सीईओ बलविंदर कुमार ने टोल टैक्स 10 फीसदी बढ़ाने की अनुमति दे दी है। डीएनडी प्रशासन ने 25 फीसदी टोल टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था लेकिन 10 फीसदी वृद्धि की ही अनुमति मिली है। डीएनडी ने इससे पहले भी टोल टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था लेकिन तब इसे खारिज कर दिया गया था। महंगाई का ये तोहफा नोएडावासियों को नागवार गुजर रहा है।