यह ख़बर 14 जून, 2011 को प्रकाशित हुई थी

डीबी रियल्टी की 200 करोड़ की सम्पत्ति होगी जब्त

खास बातें

  • डीबी रियल्टी से कुसेगांव और सिनेयुग होते हुए आखिर में कलैगनार तक पहुंची 200 करोड़ रुपये की रिश्वत राशि को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
नई दिल्ली:

2जी मामले में डीबी रियल्टी से कुसेगांव रियल्टी और सिनेयुग होते हुए आखिर में कलैगनार टीवी तक पहुंची 200 करोड़ रुपये की रिश्वत राशि को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यह जानकारी केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के एक अधिकारी ने मंगलवार को दी। अधिकारी ने कहा कि सीबीआई जल्द ही प्रवर्तन निदेशालय को 200 करोड़ रुपये मूल्य की सम्पत्ति या शेयर जब्त करने के लिए लिखेगी। सीबीआई ने पहले आरोप लगाया है कि डीएमके सांसद कनिमोझी और कलैगनार टीवी के प्रमुख शरद कुमार उस आपराधिक षड्यंत्र का हिस्सा हैं, जिसके तहत यह रिश्वत की राशि डीबी रियल्टी द्वारा दी गई। सीबीआई ने यह भी कहा है कि उसने इस मामले के 14 आरोपियों के सभी बैंक खातों पर रोक लगा दी है। इन आरोपियों में पूर्व दूरसंचार मंत्री ए. राजा भी शामिल हैं।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com