यह ख़बर 20 नवंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

कच्चे तेल की कीमत घटकर 106 डॉलर प्रति बैरल

नई दिल्ली:

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अंतर्गत पेट्रोलियम नियोजन और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) द्वारा बुधवार को जारी भारत के लिए कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमत 19 नवम्बर को घटकर 106.71 डॉलर प्रति बैरल हो गई, जो इससे पिछले कारोबारी दिवस 18 नवम्बर को रही कीमत 106.81 डॉलर प्रति बैरल के मुकाबले थोड़ी कम है।

रुपये के संदर्भ में भी कच्चे तेल की कीमत 19 नवंबर को घटकर 6,640.56 रुपये प्रति बैरल हो गई। यह 18 नवंबर को 6,689.51 रुपये प्रति बैरल थी। ऐसा डॉलर की कीमत में गिरावट और रुपये की मजबूती के कारण हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

19 नवम्बर को रुपये/डॉलर की विनिमय दर 63.65 रुपये प्रति डॉलर हो गई, जबकि 18 नवम्बर को यह 62.23 रुपये प्रति डॉलर थी।