खास बातें
- केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़े के मुताबिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई दर सितम्बर महीने के लिए 9.73 फीसदी दर्ज की गई।
नई दिल्ली: सितम्बर 2012 के लिए उपभोक्ता महंगाई दर 9.73 फीसदी दर्ज की गई।
केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़े के मुताबिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित महंगाई दर सितम्बर महीने के लिए 9.73 फीसदी दर्ज की गई।
अगस्त महीने में उपभोक्ता महंगाई दर 10.03 फीसदी थी।
सितम्बर 2012 के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लिए अनंतिम उपभोक्ता महंगाई दर क्रमश: 9.79 फीसदी और 9.72 फीसदी रही।