कोका-कोला की बॉटलिंग फर्में हरियाणा में 510 करोड़ रुपये निवेश करेंगी

कोका-कोला की बॉटलिंग फर्में हरियाणा में 510 करोड़ रुपये निवेश करेंगी

प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली:

कोका-कोला की बॉटलिंग फर्मों- कांधारी बेवरेजस और एनरिच एग्रो फूड प्रोडक्ट्स ने मंगलवार को कहा कि वे नई निर्माण इकाइयां लगाने के लिए हरियाणा में 510 करोड़ रुपये का निवेश करेंगी। कोका-कोल इंडिया की अधिकृत फ्रैंचाइज बॉटलरों ने अपने विनिर्माण ढांचे का विस्तार करने के लिए राज्य सरकार के साथ एक समझौता किया है।

दोनों कंपनियों ने एक संयुक्त बयान में कहा, 510 करोड़ रुपये के संयुक्त निवेश से 325 लोगों के लिए अतिरिक्त प्रत्यक्ष रोजगार का सृजन होगा। समझौते के तहत कांधारी बेवरेजेस अंबाला के साहा में जूस, एनर्जी व स्पार्कलिंग ड्रिक्स के लिए कई विनिर्माण इकाइयां लगाने पर 300 करोड़ रुपये का निवेश करेगी और यह विस्तार 2018 तक पूरा होगा।

एनरिच एग्रो फूड प्रोडक्ट्स रोहतक में पेय के लिए एक नई विनिर्माण इकाई लगाने पर 165 करोड़ रुपये और कोका-कोला के लिए एक पैकेजिंग इकाई लगाने में 45 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)