खास बातें
- पेट्रोल की कीमतों में तेज उछाल से कारों में सीएनजी किट लगवाले की होड़-सी लग गई है क्योंकि ये पेट्रोल से 70 फीसदी सस्ता पड़ता है।
New Delhi: पेट्रोल की कीमतों में तेज उछाल से कारों में सीएनजी किट लगवाले की होड़-सी लग गई है क्योंकि ये पेट्रोल से 70 फीसदी सस्ता पड़ता है। जनवरी 2009 से अब तक पेट्रोल की कीमतें 65 फीसदी बढ़ चुकी हैं। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड के एक सर्वे के मुताबिक अकेले दिल्ली और आसपास के इलाकों में हर महीने के कम से कम पांच हजार गाड़ियों में सीएनजी किट लगवाई जा रही है। दिल्ली में यूरो−4 पेट्रोल कार के लिए सीएनजी किट 50 हजार रुपये और पुरानी तकनीक की कारों के लिए 30 हजार रुपये में मिलती है। कार बनाने वाली कंपनियों का कहना है कि सीएनजी और एलपीजी से चलने वाली नई गाड़ियों की बिक्री भी बढ़ रही है। गैस से चलने वाली कारों की बढ़ती संख्या के चलते दिल्ली में सीएनजी की मांग 12 से 15 फीसदी की दर से बढ़ रही है।