खास बातें
- चीन, भारत और ब्राजील जैसे उभरते अर्थव्यवस्था वाले देशों में आर्थिक वृद्धि ने वैश्विक अर्थव्यवस्था के मूल परिदृश्य को ही बदल दिया है।
वाशिंगटन: चीन, भारत और ब्राजील जैसे उभरते अर्थव्यवस्था वाले देशों में आर्थिक वृद्धि ने वैश्विक अर्थव्यवस्था के मूल परिदृश्य को ही बदल दिया है। इन देशों में वृद्धि के इसी तरह से जारी रहने की उम्मीद है। यह बात अमेरिका के व्यापार रिपोर्ट में कही गयी है। 2011 व्यापार नीति एजेंडा और वार्षिक रिपोर्ट 2010 में कहा गया है, 2001 में दोहा दौर की वार्ता शुरू होने के बाद से विश्व में बदलाव आया है। चीन, भारत और ब्राजील जैसे उभरती अर्थव्यवस्था वाले देशों में आर्थिक वृद्धि ने वैश्विक अर्थव्यवस्था के मूल परिदृश्य को ही बदल दिया है और आने वाले समय में भी इन देशों में वृद्धि के बरकरार रहने की उम्मीद है। अमेरिकी उद्योग जगत के प्रतिनिधियों द्वारा तैयार रिपोर्ट में कहा गया है वार्ता में अमेरिका सभी अद्यौगिक और कृषिगत वस्तुओं पर प्रशुल्क कम करने के लिए कहता है। हम इन देशों से इनकी वैश्विक अर्थव्यवस्था में बदलती भूमिका के अनुपात में जिम्मेवारी उठाने की बात की मांग करते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि महात्वकांक्षी, संतुलित और बाजार खोलने के दोहा दौर की वार्ता से विश्व व्यापार के विस्तार को बढ़ावा मिल सकता है। अमेरिका के निर्यात में भी बढ़ोतरी होगी। दक्षिण एशिया के बारे में कहा गया है कि भारत में अमेरिकी निर्यात और निवेश को बढ़ावा मिलने की पर्याप्त संभावना है।