यह ख़बर 25 अप्रैल, 2011 को प्रकाशित हुई थी

कारों का उत्पादन 50 फीसद घटाएगी होंडा

खास बातें

  • जापान में पिछले माह आए भूकंप और सुनामी के मद्देनजर एक और जापानी कंपनी उत्पादन में कटौती को मजबूर हो गई है।
New Delhi:

जापान में पिछले माह आए भूकंप और सुनामी के मद्देनजर एक और जापानी कंपनी उत्पादन में कटौती को मजबूर हो गई है। वाहन क्षेत्र की होंडा मोटर कंपनी ने कलपुर्जों की आपूर्ति बाधित होने से भारत में उत्पादन 50 प्रतिशत घटाने की घोषणा की है। कंपनी भारत में सिएल समूह के साथ होंडा सिएल कार्स इंडिया (एचएससीआई) संयुक्त उद्यम के रूप में मौजूद है। कंपनी के ग्रेटर नोएडा संयंत्र की सालाना स्थापित उत्पादन क्षमता एक लाख कारों की है। पिछले साल कंपनी ने भारत में 60,000 कारें बेची थीं। एचएससीआई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष (विपणन एवं बिक्री) ज्ञानेश्वर सेन ने कहा, जापान में मौजूदा हालात की वजह से हमें कलपुजरें की आपूर्ति में बाधा हो रही है। इससे हमें उत्पादन घटाना पड़ रहा है। मई, 2011 से हम एक पाली में उत्पादन करेंगे और स्थिति पर नजर रखेंगे। होंडा मोटर ने अपने जापानी संयंत्रों में भी उत्पादन में कटौती की है। बयान में कहा गया है कि मई से कुल उत्पादन में करीब 50 प्रतिशत की कमी आएगी। इसमें कहा गया है कि होंडा स्थिति की निगरानी करेगी और उसी आधार पर परिचालन का प्रबंधन करेगी। सेन ने कहा कि आपूर्ति ठीक होने के बाद हम जल्द से जल्द फिर से सामान्य उत्पादन को हासिल करना चाहेंगे।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com