यह ख़बर 05 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

कार बाजार पर छाए आए मंदी के बादल छंटे

खास बातें

  • पिछले पांच महीनों तक मंदी झेलने के बाद अब घरेलू बाजार में वो रफ्तार मिलती दिख रही है जिसकी उसे सख्त जरूरत थी।
New Delhi:

त्योहारों के मौसम में कार बाजार का चेहरा भी खिल उठा है। पिछले पांच महीनों तक मंदी झेलने के बाद अब घरेलू बाजार में वो रफ्तार मिलती दिख रही है जिसकी उसे सख्त जरूरत थी। एक दर्जन से ज्यादा कारों की लॉन्चिंग और साल के आखिर में मिलने वाले भारी डिस्काउंट ने अपना काम कर दिया है। कारों के शोरूम में खरादीरों की भीड़ जुटने लगी है। मारुति, होंडा और टोयोटा जैसी प्रमुख कार कंपनियों के मुताबिक त्योहारों ने बाजार का मूड बदल दिया है और अगले कुछ महीनों में बिक्री 15 से 20 फीसदी ज्यादा रहने की उम्मीद है। होंडा ब्रीयो, महिन्द्रा एंड महिन्द्रा की एक्सयूवी−500, टोयोटा इटियोस और वरना के लिए तो अब सात से आठ महीने की वेटिंग है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com