यह ख़बर 11 अक्टूबर, 2011 को प्रकाशित हुई थी

केनरा बैंक ने होम लोन की ब्याज दरें घटाई

खास बातें

  • केनरा बैंक ने सोमवार 15 जनवरी तक एक खुदरा ऋण उत्सव की घोषणा की है जिसके दौरान आवास ऋण पर ब्याज दरें सभी स्लैब एवं अवधि के ऋण के लिए आधा प्रतिशत कम रहेंगी।
बेंगलूर:

केनरा बैंक ने सोमवार से 15 जनवरी तक एक खुदरा ऋण उत्सव की घोषणा की है जिसके दौरान आवास ऋण पर ब्याज दरें सभी स्लैब एवं अवधि के ऋण के लिए आधा प्रतिशत कम रहेंगी। बैंक ने इस त्यौहारी सीजन के दौरान प्रोसेसिंग शुल्क भी पूरी तरह खत्म करने का निर्णय किया है। वाहन ऋण के संबंध में ग्राहकों को एक प्रतिशत कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध होगा। इसके अलावा, उनसे प्रोसेसिंग शुल्क भी नहीं लिया जाएगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com