यह ख़बर 26 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

'सेल ने किया 16.71 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान'

खास बातें

  • कैग ने सेल द्वारा अपने कर्मचारियों को 16.71 करोड़ रुपये का अनियमित तरीके से भुगतान करने के लिए आड़े हाथ लिया है।
New Delhi:

शीर्ष आडिटर कैग ने सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी सेल द्वारा अपने कर्मचारियों को 16.71 करोड़ रुपये का अनियमित तरीके से भुगतान करने के लिए आड़े हाथ लिया है। कैग की रिपोर्ट में कहा गया है कि सेल ने राउरकेला, भिलाई स्टील प्लांट और अपनी विभिन्न खानों में कार्यरत कर्मचारियों को सार्वजनिक उपक्रम विभाग के दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर आवास किराया भत्ते के रूप में यह भुगतान किया। रिपोर्ट में कहा गया है, कंपनी ने विभाग के दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर अपने कर्मचारियों को अनियमितता बरतते हुए ऊंची दरों पर एचआरए दिया। इस अनियमित भुगतान से सेल को 2005-06 से 2009-10 के दौरान 16.71 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com