खास बातें
- 2009 में तैयार एक रिपोर्ट मिली है जिसमें सीबीआई को रिलायंस इंडस्ट्रीज और पेट्रोलियम मंत्रालय के बीच साठगांठ के बारे में चेताया गया है।
New Delhi: एनडीटीवी को सेंट्रल बोर्ड ऑफ़ डायरेक्ट टैक्सेस की 2009 में तैयार की गई एक रिपोर्ट मिली है जिसमें सीबीआई को रिलायंस इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड और पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारियों के बीच साठगांठ के बारे में चेताया गया है। इस रिपोर्ट से पता चलता है कि किस तरह बाबुओं ने रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की मदद की लेकिन इस रिपोर्ट के बावजूद इस मामले की कोई जांच नहीं हुई जबकि ये रिपोर्ट तेल और गैस निकालने के तीन ठिकानों के आवंटन से जुड़ी सीएजी की ड्राफ्ट रिपोर्ट के ठीक बाद आई थी। सीएजी ने अपनी रिपोर्ट में प्राइवेट ऑपरेटरों की मनमानी और इससे सरकारी खज़ाने को हुए नुक़सान का लेकर गंभीर सवाल उठाए थे। इस रिपोर्ट में पेट्रोलियम मंत्रालय के अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाते हुए कहा गया था कि हो सकता है कि उन्होंने नियम तोड़ने में प्राइवेट ऑपरेटरों की मदद की हो।