ADVERTISEMENT

सस्ती यात्रा व खरीदारी से चीन की ओर आकर्षित हुए भारतीय पर्यटक

भारतीय पर्यटकों के लिए चीन धीरे-धीरे पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभर रहा है, जो बजट टूर पैकेज तथा सस्ती खरीदारी के विकल्पों के चलते यहां आना पसंद कर रहे हैं।
NDTV Profit हिंदीNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी12:13 PM IST, 12 Aug 2013NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
NDTV Profit हिंदी
Follow us on Google NewsNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदीNDTV Profit हिंदी

भारतीय पर्यटकों के लिए चीन धीरे-धीरे पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभर रहा है, जो बजट टूर पैकेज तथा सस्ती खरीदारी के विकल्पों के चलते यहां आना पसंद कर रहे हैं।

एक टूर ऑपरेटर ने बताया कि वहनीय समूह टूर पैकेज का लाभ उठाते हुए पिछले साल 6 लाख से अधिक भारतीयों ने चीन की यात्रा की।

बीजिंग निंबस इंटरनेशनल सर्विस कंपनी के महाप्रबंधक याओफेंग लियांग ने कहा, किसी भी प्रमुख चीनी शहर का नाम लें, आप पाएंगे कि भारतीय पर्यटक समूह बीजिंग, शांगहाए, गुआंगजोउ, शियान सहित तमाम शहरों में आ रहे हैं। ऐसा माना जाता है कि पर्यटकों को लुभाने का 'रहस्यपूर्ण चीन' अभियान रंग ला रहा है जबकि 'अतुल्य भारत' अभियान यहां इतना असर नहीं दिखा पाया है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2012 में केवल 1.5 लाख चीनी पर्यटकर भारत गए भले ही यह संख्या पूर्व वर्ष की तुलना में 9.5 प्रतिशत अधिक हो। वहीं भारत के सेवानिवृत्त तथा धनी लोगों के लिए चीन पसंदीदा गंतव्य के रूप में उभर रहा है, जो यहां के विख्यात मॉल में शापिंग करना चाहते हैं। लोग यहां से सस्ते आईपैड, टच फोन, घड़ियां तथा सर्दी के कपड़े आदि खरीदते हैं और प्रमुख पर्यटक गंतव्यों को जाते हैं।

NDTV Profit हिंदी
लेखकNDTV Profit Desk
NDTV Profit हिंदी
फॉलो करें
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT