यह ख़बर 02 अप्रैल, 2013 को प्रकाशित हुई थी

केन्द्रीय कर्मचारियों को मिलेगा तोहफा, आज बढ़ सकता है डीए

खास बातें

  • भारत सरकार के केंद्रीय कर्मचारियों को आज एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, क्योंकि केंद्र सरकार आज केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 72 से बढ़ाकर 80 फीसदी कर सकती है।
नई दिल्ली:

भारत सरकार के केंद्रीय कर्मचारियों को आज एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, क्योंकि केंद्र सरकार आज केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 72 से बढ़ाकर 80 फीसदी कर सकती है और अगर ऐसा हो जाता है तो केंद्र सरकार के करीब 50 लाख कर्मचारियों और 30 लाख पेंशनरों को फायदा होगा।

सूत्रों के मुताबिक, आठ फीसदी डीए बढ़ाने का यह प्रस्ताव वित्त मंत्रालय की ओर से आया है और आज केंद्र सरकार इस पर अपनी मुहर लगा सकती है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com