खास बातें
- बीएमडब्ल्यू 25 लाख की कार भारतीय बाजार में उतारने वाली है। जर्मनी की ये कंपनी अगले दो महीने में 'मिनी' नाम की इस कार को लॉन्च कर देगी।
New Delhi: लक्जरी कार बनाने वाली कंपनी बीएमडब्ल्यू 25 लाख की कार भारतीय बाजार में उतारने वाली है। जर्मनी की ये कंपनी अगले दो महीने में 'मिनी' नाम की इस कार को लॉन्च कर देगी। दिल्ली और मुंबई में इस कार के दो शो−रूम भी खोले जाएंगे। बीएमडब्लू मिनी की पूरी रेंज उतारेगी। इसकी बेहतरीन स्पोर्टी डिजाइन ने कई दूसरी कार कंपनियों को भी लुभाया है। मिसाल के तौर पर मारुति की स्विफ्ट भी इसी डिजाइन की नकल है। दुनियाभर में हर साल 2 लाख 34 हजार बीएमडब्ल्यू की मिनी कार बिकती हैं। इसकी सबसे ज़्यादा बिक्री अमेरिका में होती है। अब कंपनी की नजर भारत के बाजार पर है।